एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘इंडिया’ की समन्वय समिति की पहली बैठक, सीटों के तालमेल समेत कई विषयों पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को यहां हुई, जिसमें आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और जनसभाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

देश की खबरें | ‘इंडिया’ की समन्वय समिति की पहली बैठक, सीटों के तालमेल समेत कई विषयों पर चर्चा

नयी दिल्ली, 13 सितंबर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को यहां हुई, जिसमें आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और जनसभाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर यह बैठक हुई। बैठक में शरद पवार के अलावा, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, द्रमुक के टी आर बालू, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा, और समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान शामिल हुए। कांग्रेस नेता गुरदीप सप्पल भी इस बैठक में मौजूद रहे।

इस समिति में कुल 14 सदस्य हैं, लेकिन आज की बैठक में कुल 11 सदस्य ही शामिल हो सके। माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के चलते बैठक में शामिल नहीं हुए। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेशी के कारण इस बैठक शामिल नहीं हो सके। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अब तक इस समिति के लिए अपने प्रतिनिधि का चयन नहीं किया है।

माकपा के सूत्रों का कहना है कि समन्वय समिति में पार्टी की तरफ से प्रतिनिधि कौन होगा, इसका फैसला 16-17 सितंबर को होने वाली पोलित ब्यूरो की बैठक में लिया जाएगा।

‘इंडिया’ की समन्वय समिति की बैठक से जुड़ा एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने कहा, ‘‘हमने साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है, हम इसे जरूर पूरा करेंगे। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।’’

बैठक से पहले, सूत्रों ने बताया था कि इस बैठक में आगे की रणनीति और चुनाव अभियान कार्यक्रमों के अलावा सीटों के तालमेल पर भी चर्चा संभव है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने सोमवार को ‘पीटीआई-’ से कहा था कि समन्वय समिति की पहली बैठक आगे के चुनाव अभियान और जनसभाओं के कार्यक्रम तय करने पर केंद्रित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).