देश की खबरें | पहले यह पहचानना होगा कि शिवसेना का कौन सा धड़ा राजनीतिक दल है: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार को कहा कि 11 मई के उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर पहले वह यह पहचानेंगे कि शिवसेना का कौनसा धड़ा राजनीतिक दल है, इसके बाद किसी अन्य फैसले पर आगे बढ़ेंगे।

मुंबई, 15 मई महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार को कहा कि 11 मई के उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर पहले वह यह पहचानेंगे कि शिवसेना का कौनसा धड़ा राजनीतिक दल है, इसके बाद किसी अन्य फैसले पर आगे बढ़ेंगे।

वह लंदन से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

नार्वेकर ने कहा, “मुझे पहले यह पहचानना होगा कि विधानसभा में राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व कौन करता है। इसके बाद मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा। विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाएं अध्यक्ष के पास लंबित हैं। उनका मुख्य विवाद सचेतक के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर है।”

पिछले साल शिवसेना में टकराव के बाद महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी की सरकार गिर गई थी। इससे संबंधित मामले पर 11 मई को अपने फैसले में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बहाल नहीं कर सकता क्योंकि उन्होंने शक्ति परीक्षण के बिना इस्तीफा देने का फैसला किया था।

शीर्ष अदालत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार करते हुए कहा था कि वह आमतौर पर दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर फैसला नहीं कर सकती।

अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर को इस लंबित मामले पर “उचित अवधि” के अंदर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

नार्वेकर ने कहा, “ हमें यहां पूर्वव्यापी प्रभाव से निर्णय लेना है। उसके लिए, मुझे दोनों पक्षों और उनके प्रतिवेदन के साथ सुनवाई करने की आवश्यकता है।”

शिंदे और ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के दोनों समूहों ने अलग-अलग दलों के रूप में चुनाव लड़ा है, लेकिन उन्हें विधानसभा में अलग से मान्यता नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले