देश की खबरें | असम में परिसीमन के बाद पहली मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली मसौदा मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित हुई और मतदाताओं की संख्या में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

गुवाहाटी, आठ दिसंबर असम में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली मसौदा मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित हुई और मतदाताओं की संख्या में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है और कुल 2,43,02,460 मतदाता हैं। इसमें कुल 1,90,717 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है यानी 0.8 फीसदी का इज़ाफा हुआ है।

पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,22,12,483 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,20,89,569 है। इसके अलावा 408 तृतीय लिंग मतदाता हैं।

मतदाता सूची में लिंग अनुपात 1,000 पुरुषों पर 990 महिलाएं है, जबकि राज्य में जनसंख्या के तहत लिंग अनुपात 958 है।

बयान के मुताबिक राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या भी 28,205 से बढ़कर 28,645 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि शुक्रवार से शुरू हुई और यह 22 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\