देश की खबरें | त्रिपुरा में कोरोना वायरस से पहली मौत, 42 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगरतला में 42 साल के एक शख्स ने कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मंगलवार को दम तोड़ दिया। यह त्रिपुरा में इस बीमारी से पहली मौत है।
अगरतला, नौ जून अगरतला में 42 साल के एक शख्स ने कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मंगलवार को दम तोड़ दिया। यह त्रिपुरा में इस बीमारी से पहली मौत है।
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के दूरस्थ गांव चाचू बाजार के एक निवासी को मई में दिल का दौरा पड़ने के बाद जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पिछले बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और अस्पताल के कोविड वार्ड में भेज दिया गया था।
उन्होंने बताया कि छह दिन तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दोपहर तीन बजे दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.
विधि मंत्री रत्न लाल नाथ ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोरोना वायरस से मौत होने पर मुआवजे का ऐलान किया था।
राज्य में कोरोना वायरस से 841 मामले हो गए हैं। 644 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है जबकि 192 रोगी ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)