यमन में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला आया सामने
कोविड-19 के लिए गठित शीर्ष राष्ट्रीय आपात समिति ने यह जानकारी दी।
दुबई, 10 अप्रैल (एएफपी) यमन में सरकार के नियंत्रण वाले दक्षिणी प्रांत में शुक्रवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया।
कोविड-19 के लिए गठित शीर्ष राष्ट्रीय आपात समिति ने यह जानकारी दी।
कई सहायता समूह पहले ही चेता चुके हैं कि युद्धग्रस्त यमन की लचर स्वास्थ्य प्रणाली के कारण वायरस का यहां पहुंचना घातक होगा।
समिति ने ट्वीट किया, ‘‘ हैड्राम प्रांत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।’’
उसने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका उपचार किया जा रहा है।
यमन में हुती विद्रोहियों और सऊदी अरब नीत सैन्य गठबंधन के बीच युद्ध में पिछले पांच साल में दसियों हजार आम नागरिक मारे गए हैं।
गठबंधन ने बुधवार को दो सप्ताह के लिए एकपक्षीय संघर्ष विराम की घोषणा की थी। इसका मुख्य मकसद देश में कोरोना वायरस संक्रमण को पहुंचने से रोकना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

