एजेंसी न्यूज

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे नागरिकों को लाने के लिए पहला विमान रवाना

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान दोपहर तीन बजे तक अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच जाएगा। इसके बाद चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे नागरिकों को लाने के लिए पहला विमान रवाना
जमात

कोच्चि, सात मई कोविड-19 महामारी की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईइ) का पहला विमान बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएल) से रवाना हुआ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान दोपहर तीन बजे तक अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच जाएगा। इसके बाद चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।

सूत्रों ने बताया कि विमान कोचीन हवाईअड्डे पर रात नौ बजकर 40 मिनट पर 177 व्यस्क और चार नवजात बच्चों को लेकर पहुंचेगा।

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक अन्य विमान कोझिकोड़ हवाई अड्डे से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना किया जाएगा। इसके बाद विमान शाम पांच बजे 177 व्यस्कों और पांच नवजात को लेकर दुबई हवाईअड्डे से रवाना होगा और यह रात बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 30 मिनट तक कोझिकोड़ हवाईअड्डे पहुंच जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 13 विमानों से पांच दिन के भीतर 2,000 लोग राज्य पहुंचेंगे। इस दौरान हवाईअड्डे पर थर्मल जांच से लेकर बाद में उनके पृथकवास तक की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त नौसेना के दो जहाज फंसे नागरिकों को लाने के लिए मंगलवार को मालदीव के लिए रवाना हो चुके हैं।

केंद्र सरकार सात मई से 13 मई तक खाड़ी देशों, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन में फंसे नागरिकों के लिए 64 विमानों का संचालन करेगी।

कोच्चि के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने चार पायलट समेत एयरलाइन के 12 कर्मचारियों को पीपीई, संक्रमण नियंत्रण नियमों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया है। विमानों के परिचालन से पहले और गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद उसे संक्रमण मुक्त करने के लिए एआईइ ने केंदीय भंडारण निगम से करार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).