एजेंसी न्यूज

दिल्ली में पहले 1,000 मामले 42 दिन में, अंतिम 1,000 मामले आठ दिनों में : आंकड़ा

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था ।

दिल्ली में पहले 1,000 मामले 42 दिन में, अंतिम 1,000 मामले आठ दिनों में : आंकड़ा
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले 1,000 मामले 42 दिनों में आए लेकिन आठ दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या 2,000 से 3,000 हो गयी । सरकार द्वारा साझा किए आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है ।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था ।

इसके बाद 11 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 1000 को पार कर 1069 हो गयी।

दिल्ली में 11 अप्रैल तक 19 लोगों की मौत हुई थी ।

दिल्ली में एक ही दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 356 मामले 13 अप्रैल को सामने आए थे ।

राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल को संक्रमण के मामलों की संख्या 2000 को पार कर गयी ।

राष्ट्रीय राजधानी में 27 अप्रैल को संक्रमित लोगों की संख्या 3108 हो गयी ।

सोमवार को मृतकों की संख्या 54 हो गयी। दिल्ली में 26-27 अप्रैल को संक्रमण से मौत का मामला सामने नहीं आया ।

दिल्ली में 27 अप्रैल तक 877 लोग ठीक हो चुके हैं और फिलहाल संक्रमण के 2177 मामले हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).