एजेंसी न्यूज

हरियाणा के जींद में नाबालिग को किडनैप करने के बाद रेप, आरोपी गिरफ्तार

जिले की महिला थाना पुलिस ने एक दलित किशोरी का अपहरण करने, उसके साथ बलात्कार करने, धमकी देने और जाति सूचक गालियां देने के सिलसिले में एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

हरियाणा के जींद में नाबालिग को किडनैप करने के बाद रेप, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जींद:  जिले की महिला थाना पुलिस ने एक दलित किशोरी का अपहरण करने, उसके साथ बलात्कार करने, धमकी देने और जाति सूचक गालियां देने के सिलसिले में एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने 17 साल की किशोरी से मिली शिकायत के आधार पर बताया कि एक अगस्त को गांव के ही जसबीर नामक व्यक्ति ने उसका अपहरण किया और उसे कैथल ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि बाद में जसबीर ने उसे जाति सूचक गालियां दीं और घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देता हुआ वहां से चला गया यह भी पढ़े:  Jodhpur: नाबालिक छात्रा से रेप के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर जसबीर के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, एससी/एसटी कानून सहित अन्य संबंधित कानूनों में मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).