एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 24 अगस्त पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे ‘सिंगला स्वीट शॉप’ के बाहर हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी के अनुसार यह जबरन वसूली का मामला प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक जानकारी जुटाने और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).