देश की खबरें | शिवनेता नेता पर गोलीबारी: अस्पताल पहुंचे शिंदे, घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा शिवसेना के एक नेता पर कथित गोलीबारी को शनिवार को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।
ठाणे, तीन फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा शिवसेना के एक नेता पर कथित गोलीबारी को शनिवार को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।
शिंदे उस अस्पताल पहुंचे, जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महेश गायकवाड का उपचार किया जा रहा है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "एकनाथ शिंदे ने शनिवार को महेश गायकवाड के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। चिकित्सकों ने उन्हें गायकवाड की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गायकवाड के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।’’
शिंदे ने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां चला दीं।
पुलिस ने गणपत गायकवाड, हर्षल केने (34) और संदीप सरवनकर (45) को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए चार दल गठित किये हैं।
थाने के अंदर गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

