एजेंसी न्यूज

गोली लगने से घायल पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में मौत

जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों की गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

गोली लगने से घायल पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

जम्मू, 29 मई: जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों की गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सैयद रजा आसिम (27) लाहौर में डांगा का रहने वाला था, 18 मई को भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश के दौरान बीएसएफ की बार-बार दी गयी चेतावनी को उसने अनसुना कर दिया था, जिसके बाद बीएसएफ के कर्मियों ने उस पर गोली चलायी.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में इलाज के दौरान पाकिस्तानी नागरिक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव रिश्तेदारों को सौंपने की खातिर पाकिस्तानी रेंजरों से संपर्क साधने का प्रयास किया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि बान ग्लैड इलाके से गिरफ्तार किये जाने के दौरान संदिग्ध के पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के रियासी में 118 वर्ष के व्यक्ति ने लगवाया कोविड रोधी टीका

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ द्वारा प्राथमिक उपचार दिये जाने के बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल ले जाया गया.

इस महीने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की गोली लगने से मारा गया यह दूसरा घुसपैठिया है. पांच मई को बीएसएफ ने एक अन्य घुसपैठिये को मार गिराया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).