देश की खबरें | मणिपुर के जिरीबाम जिले में गोलीबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में जिरीबाम जिले के मोंगबुंग मेइती गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, 18 सितंबर मणिपुर में जिरीबाम जिले के मोंगबुंग मेइती गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने मंगलवार शाम करीब सात बजे अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया जिसके बाद रात करीब आठ बजे गोलीबारी बंद हुई।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों से अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों में हवा में कई ड्रोन उड़ते देखे गए हैं।
पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के चानुंग और सी जौलेन गांव में तलाशी अभियान चलाया तथा कुछ हथियार और गोला बारूद बरामद किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

