देश की खबरें | होटल में गोलीबारी : एक पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर के नयी मंडी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में गोलीबारी के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अप्रैल मुजफ्फरनगर के नयी मंडी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में गोलीबारी के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि यह घटना 28 मार्च को हुई थी और गिरफ्तारियां सोमवार रात को की गईं।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों पुलिस कांस्टेबल निशांत बालियान, शिवम बालियान, विक्रन बालियान और अश्वनी बालियान की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि निशांत लखनऊ के एक थाने में तैनात है।
राव ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल और एक कार बरामद की है।
जिस होटल में वारदात हुई उसके मालिक एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता नीतीश मलिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर गोलियां चलाईं और खाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें और उनके कर्मचारियों को धमकाया।
मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

