विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया के गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि गिरजाघर में मौजूद लोगों ने ‘असाधारण वीरता और बहादुरी’ का परिचय देते हुए हमलावर को मौके पर पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरजाघर में मौजूद लोगों ने ‘असाधारण वीरता और बहादुरी’ का परिचय देते हुए हमलावर को मौके पर पकड़ लिया।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगुना वुड्स के ‘जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च’ में दोपहर डेढ़ बजे के आसपास हुई गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, एक को मामूली चोटें आई हैं।

अंडरशेरिफ जेफ हैलॉक के मुताबिक, संदिग्ध एशियाई मूल का एक व्यक्ति है, जिसकी उम्र 60 से 70 के बीच प्रतीत होती है।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और घटनास्थल से दो हैंडगन बरामद की गई हैं।

हैलॉक के अनुसार, गोलीबारी के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर इलाके का रहने वाला नहीं है।

शेरिफ की प्रवक्ता कैरी ब्रॉन के मुताबिक, गोलीबारी के समय गिरजाघर में मौजूद ज्यादातर लोग ताइवान मूल के बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने सुबह की प्रार्थना सभा के बाद गिरजाघर में आयोजित भोज में शामिल इरविन ताइवानी प्रेस्बिटेरियन चर्च के 30 से 40 सदस्यों पर गोलीबारी की और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया था।

हैलॉक ने कहा, “हमलावर को रोकने की कोशिश करके चर्च में मौजूद लोगों ने असाधारण वीरता और बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने निश्चित तौर पर कई और लोगों को मरने या घायल होने से बचा लिया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान