देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की।
जम्मू, आठ फरवरी जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी की।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को करोल कृष्ण सीमा चौकी क्षेत्र में रात लगभग दस बजकर 20 मिनट पर सीमापार से गोलीबारी शुरू की गई।
उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से सुबह पांच बजे तक गोलीबारी होती रही और भारतीय पक्ष को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

