देश की खबरें | मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में दो समूहों के बीच गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के कोत्रुक गांव में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इंफाल, 17 अक्टूबर मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के कोत्रुक गांव में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब दिल्ली में मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए हुई बातचीत को 48 घंटे भी नहीं हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने कांगपोकपी जिले की पहाड़ियों से निचले इलाके कोत्रुक गांव पर हमला किया, जिसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की।
गोलीबारी के बाद स्थिति को नियंत्रित करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।
हालांकि घटना में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई, लेकिन क्षेत्र में तनाव बरकरार रहा।
कोत्रुक गांव को पिछले महीने ड्रोन बम हमले सहित कई बार गोलीबारी का सामना करना पड़ा।
मणिपुर में करीब 17 महीने पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के प्रयास के तहत पहली बार मेइती, कुकी और नगा समुदायों के 20 विधायकों ने यहां मंगलवार को बैठक की।
गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संबित पात्रा और नगा समुदाय के तीन विधायक भी मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

