एजेंसी न्यूज

US: फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में चली गोलियां एक अधिकारी समेत तीन की मौत, कई घायल

अमेरिका (US) के फ्लोरिडा (Florida) में ग्रेजुएशन पार्टी में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. मियामी-डेड पुलिस निदेशक फ़्रेडी रामिरेज़ ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मृतकों में एक राज्य सुधार अधिकारी था.

US: फ्लोरिडा में ग्रेजुएशन पार्टी में चली गोलियां एक अधिकारी समेत तीन की मौत, कई घायल
अमेरिका में गोलीबारी I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका (US) के फ्लोरिडा (Florida) में ग्रेजुएशन पार्टी में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. मियामी-डेड पुलिस निदेशक फ़्रेडी रामिरेज़ ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मृतकों में एक राज्य सुधार अधिकारी था. उन्होंने कहा कि एक मॉल के लाउंज में पार्टी खत्म होने ही वाली थी कि कुछ गाड़ियां आईं और भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी. मृतकों और घायलों की पहचान को रविवार को तत्काल जारी नहीं किया गया। गोलीबारी की घटना उपनगर केंडल में देर रात दो बजे हुई. अमेरिका मार्शल्स की गोलीबारी में अश्वेत की मौत, मिनियापोलिस में लोगों ने किया प्रदर्शन

पुलिस का मानना है कि दो मृतक उस एक कार में थे जो जिसमें गोलीबारी करने वाले लोग सवार होकर आए थे। कार की नज़दीकी दीवार से टक्कर हो गई. अधिकारियों को कार में से एक बंदूक मिली है लेकिन गोलीबारी से इसका स्टीक संबंध अभी साफ नहीं है. मियामी में हाल फिलहाल में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).