एजेंसी न्यूज

Manipur: मणिपुर में फिर हुई गोलीबारी, सुरक्षा बलों को भेजा गया

मणिपुर में दो संघर्षरत समुदाय के सशस्त्र सदस्यों के बीच फिर से गोलीबारी हुई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Manipur: मणिपुर में फिर हुई गोलीबारी, सुरक्षा बलों को भेजा गया
Indian Army | PTI

इंफाल, 23 जून : मणिपुर में दो संघर्षरत समुदाय के सशस्त्र सदस्यों के बीच फिर से गोलीबारी हुई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसी कांगपोकपी जिले में पर्वतीय क्षेत्रों से इंफाल पूर्व जिले के थामनापोकपी और लामलाई इलाकों की ओर गोलियां चलानी शुरू कीं.

उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण स्वयंसेवकों ने जवाबी गोलीबारी की. इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया गया है. अधिकारी ने बताया कि एक घंटे बाद गोलीबारी थम गयी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह भी पढ़ें : शिवराज चौहान, हिमंत विश्व शर्मा झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए रांची के दौरे पर

इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच पिछले साल मई से जारी जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).