देश की खबरें | अस्पताल में लगी आग को बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को करना पड़ा चुनौतियों का सामना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन कर्मियों को बचाव अभियान के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। घटनास्थल के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई थी और लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे जिससे बचाव अभियान में दिक्कतें आईं।

नयी दिल्ली, 26 मई पूर्वी दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन कर्मियों को बचाव अभियान के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। घटनास्थल के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई थी और लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे जिससे बचाव अभियान में दिक्कतें आईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि विवेक विहार इलाके में ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई और जल्द ही यह दो अन्य इमारतों में भी फैल गई। उन्होंने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई।

डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर कई लोग जमा हो गए थे और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। उनमें से कई लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे कर्मियों के करीब भी पहुंच गए।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को उन क्षेत्रों के करीब आने से बचना चाहिए जहां आग बुझाने का अभियान चल रहा हो ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग बुझाने वाले लोग सुचारू रूप से काम कर सकें।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में दो बुटीक, बगल की इमारत में संचालित निजी बैंक का एक हिस्सा और भूतल पर स्थित एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा इमारत के बाहर खड़ी एक एम्बुलेंस और एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय लोग पार्क और इमारत के बीच खड़े थे और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।’’ अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियानों के दौरान सबसे बड़ी चुनौती लोगों को नियंत्रित करना है।

डीएफएस के अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे सामने एक और चुनौती यह थी कि वहां पानी का कोई स्रोत नहीं था और बिजली के तार नीचे लटक रहे थे। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इमारत के पास फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) था।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल के पीछे एक खिड़की के जरिये बचाया गया। बच्चों को दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां छह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेगबहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\