विदेश की खबरें | लेबनान-इजराइल सीमा पर इजराइल सेना और हिजबुल्ला के बीच गोलाबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमला ऐसे समय हुआ जब हिजबुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरल्ला ने शुक्रवार को कहा था कि उसकी मिलिशिया सीमा पर इजराइल के साथ अभूतपूर्ण लड़ाई में जुटी हुई है। उसने क्षेत्र में संघर्ष और तेज होने की धमकी भी दी थी।
यह हमला ऐसे समय हुआ जब हिजबुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरल्ला ने शुक्रवार को कहा था कि उसकी मिलिशिया सीमा पर इजराइल के साथ अभूतपूर्ण लड़ाई में जुटी हुई है। उसने क्षेत्र में संघर्ष और तेज होने की धमकी भी दी थी।
नसरल्ला ने कहा कि उसकी मिलिशिया इजराइल-हमास युद्ध से दूर रहने की अमेरिका की चेतावनियों से डरने वाली नहीं है। टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में हसन नसरल्ला ने क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य तैनाती का जिक्र करते हुए कहा था कि “भूमध्य सागर में आपके बेड़े... हमें नहीं डरा सकेंगे। हिजबुल्ला सभी विकल्पों के लिए तैयार है।”
हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर कम से कम छह इजराइली चौकियों पर हमला किया और कहा कि इसमें "उपयुक्त रॉकेट और हथियारों" का इस्तेमाल किया गया। इसमें कहा गया है कि ‘‘सीधे प्रहार किए गए और तकनीकी उपकरण नष्ट हो गए।’’
बेरूत स्थित अल-मायादीन टीवी नेटवर्क ने बताया कि हिजबुल्ला ने शनिवार को लेबनान में जल अल-अल्लाम के नाम से जानी जाने वाली एक इजराइली चौकी पर दो बुर्कान रॉकेट दागे। लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने पहली बार बुर्कान रॉकेट के इस्तेमाल की रिपोर्ट की पुष्टि की।
हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी ने बताया कि उसके लड़ाकों ने एक जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, जिसे इजराइल की सेना ने उत्तरी शहर मिसगाफ एम पर उड़ाया था।
इजराइली सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि इजराइली युद्धक विमानों, टैंकों और तोपखाने ने सीमा के लेबनान की ओर गोलाबारी की और लेबनानी उग्रवादी समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ हथियार डिपो, बुनियादी ढांचे और हिजबुल्लाह चौकियों को भी निशाना बनाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

