देश की खबरें | सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में आग लगी, छह लोग झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत सतपुरा स्थित एक पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह कर्मचारी झुलस गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सहारनपुर, 30 अक्टूबर सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत सतपुरा स्थित एक पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह कर्मचारी झुलस गए।

झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिये है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में BJP नेताओं की हत्या पर बोले IG विजय कुमार- हत्याओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ.

सिंह ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत ग्राम सतपुरा के निकट जयबाला जी पटाखा फैक्टरी में आज सुबह आग लग गई जिससे यहां काम करने वाले छह लोग बुरी तरह झुलस गये। सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां और पुलिस मौके पर पहुंचे गए।

सिंह ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी देहरादून निवासी अमित कुमार के नाम पर है।

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\