विदेश की खबरें | श्रीलंका के तट के पास तेल टैंकर पर लगी आग को पूरी तरह बुझा लिया गया : नौसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र के नजदीक एक तेल टैंकर में लगी आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। घटना के करीब 79 घंटों के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, छह सितंबर श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र के नजदीक एक तेल टैंकर में लगी आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। घटना के करीब 79 घंटों के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

नौसेना के साथ ही भारतीय तटरक्षक बल भी लगातार अग्निशमन में जुटा हुआ था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पति ने की पत्रकार पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार.

एमटी न्यू डायमंड नामक यह टैंकर पनामा में पंजीकृत है और इसमें बृहस्पतिवार को आग लग गयी थी।

यह जहाज दो लाख 70 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर कुवैत से भारत जा रहा था। श्रीलंका की नौसेना ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि जहाज के इंजन कक्ष में बॉयलर विस्फोट से फिलिपीन के एक नाविक की मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

भारतीय जहाज पूर्वी जिले अम्पारा के संगमनकंदा के तट के नजदीक खड़े इस टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिये श्रीलंकाई नौसेना की लगातार सहायता करते रहे।

नौसेना ने एक बयान में कहा, '' घटना के करीब 79 घंटों के बाद श्रीलंकाई नौसेना और अन्य पक्ष रविवार दोपहर करीब तीन बजे आग पर काबू पाने में कामयाब हो गए थे।''

भारतीय तट रक्षक बल के पांच जहाज तथा भारतीय नौसेना का एक जहाज भी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे।

नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई वायु सेना ने ''ड्राई केमिकल पाउडर'' के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसमें सफलता मिली।

हालांकि, नौसेना ने आगाह किया है कि आग पूरी तरह बुझ चुकी है लेकिन जहाज के भीतर के उच्च तापमान और पर्यावरण प्रभावों के चलते दोबारा आग लगने की आशंका है।

इससे पहले दिन में नौसेना ने कहा था कि सिंगापुर की कंपनी के विशेषज्ञों का एक दल आग बुझाने के प्रयास में शामिल हो रहा है।

इसने कहा था कि इस टैंकर के व्यावसायिक स्वामियों ने सिंगापुर की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी को विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया है।

टैंकर में चालक दल के 23 सदस्य थे जिसमें 18 ​फिलिपीन के और पांच यूनान के नागरिक हैं, इनमें से 22 सदस्यों को टैंकर से सुरक्षित निकाल लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी