देश की खबरें | अंबाला में झुग्गी झोपड़ियों में आग, एक महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अंबाला में शनिवार को झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंबाला, 10 मई हरियाणा के अंबाला में शनिवार को झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान राधा देवी (60) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि शहजादपुर के बाजार समिति कार्यालय के पास झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग बाहर निकलने में कामयाब हो गए, जबकि कुछ फंस गए।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। उसने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\