एजेंसी न्यूज

Karolbagh Fire: करोलबाग स्थित जूते के बाजार मे आग, 39 दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित जूते के बाजार में रविवार की सुबह जबरदस्त आग लग गयी . दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी .

Karolbagh Fire: करोलबाग स्थित जूते के बाजार मे आग, 39 दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचे
(Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,12 जून : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित जूते के बाजार में रविवार की सुबह जबरदस्त आग लग गयी . दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी .

दमकल विभाग ने बताया कि सूचना मिलते ही 39 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को नियंत्रित कर लिया गया . यह भी पढ़ें : J&K: पुलवामा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकियों को किया ढेर

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘करोलबाग स्थित जूते के बाजार में आग लगने की सूचना सुबह सवा चार बजे के करीब मिली और इसके बाद 39 दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया .’’ उन्होंने बताया कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग के कारणों का अभी पता चला नहीं चला है .

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).