Mumbai Fire: मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई के उपनगर खार स्थित सात मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गयी . एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने इमारत की छत से चार लोगों को बचाया.

(Photo Credits : Twitter)

मुंबई, 21 अप्रैल : मुंबई (Mumbai) के उपनगर खार स्थित सात मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गयी . एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी . दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने इमारत की छत से चार लोगों को बचाया.

आग खार (पश्चिम) में गुरु गणेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी. अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण मौके पर पहुंच गए. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

उन्होंने बताया कि इमारत की छत पर फंसे चार लोगों को दमकल विभाग ने दोपहर करीब एक बजे बचाया. अधिकारी ने बताया कि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद चारों तरफ से आग पर काबू पा लिया गया है और इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों को एक और मौका, e-KYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे करें पूरी प्रक्रिया

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट