देश की खबरें | मुंबई में आवासीय इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में बुधवार को आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मुंबई, 23 मार्च मुंबई में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में बुधवार को आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि ‘सात रास्ता’ इलाके के जैकब सर्किल स्थित चार मंजिला विट्ठल निवास भवन के तीसरी माले पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आग लगी।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग से प्रभावित तीसरी मंजिल के पांच कमरों से कुछ लोगों को बचाया है।
दमकल की कम से कम आठ गाड़ियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद दोपहर सवा एक बजे तक आग पर काबू पा लिया और स्थल को ठंडा करने का अभियान चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

