एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झांसी रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी में रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार सुबह मामूली आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

देश की खबरें | झांसी रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

झांसी, 16 अप्रैल झांसी में रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार सुबह मामूली आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और दमकल विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कुछ चिकित्सा उपकरण जलने की जानकारी है ।

यह घटना सिविल लाइंस इलाके में स्थित अस्पताल की पहली मंजिल पर सुबह करीब 10 बजे हुई, जब ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक एयर कंडीशनिंग यूनिट से कथित तौर पर चिंगारी निकली। कुछ ही देर में आसपास के फर्नीचर और उपकरणों में आग लग गई।

अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और रेलवे कर्मियों की मदद से कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी गई।

रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, "आज सुबह ऑपरेशन थियेटर में शॉर्ट सर्किट के कारण मामूली सी आग लग गई। इस पर तुरंत काबू पा लिया गया। सौभाग्य से, घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था।"

उन्होंने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और अस्पताल में सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है।

डॉ. मिश्रा ने कहा, "स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).