एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में विवाह भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पीरागढ़ी चौक के समीप एक विवाह भवन में रविवार सुबह आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में विवाह भवन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली में पीरागढ़ी चौक के समीप एक विवाह भवन में रविवार सुबह आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मैडेन्स क्राउन बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट इलाके में निकोलसन रोड पर स्थित एक मकान में भी सुबह आग लगने की सूचना मिली थी।

गर्ग ने कहा, ‘‘आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली और दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया।’’

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि आग एक गोदाम में लगी, जिसमें रबड़ का सामान रखा हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘आग लगते ही हमने आसपास की इमारतों को खाली करा दिया। कोई हताहत नहीं हुआ है आग पर काबू पा लिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).