एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के बीच इंदौर के छह मंजिला होटल में लगी आग

कनाड़िया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बायपास रोड पर स्थित होटल प्रेजिडेंट पार्क में आग लग गयी।

लॉकडाउन के बीच इंदौर के छह मंजिला होटल में लगी आग
जमात

इंदौर, 12 मई कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में छह मंजिलों वाले होटल में मंगलवार को आग लग गयी। अभी अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कनाड़िया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बायपास रोड पर स्थित होटल प्रेजिडेंट पार्क में आग लग गयी।

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते होटल खाली था और अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के तारों से निकली चिंगारी से होटल में आग लगी।

खबर लिखे जाने तक अग्निशमन दस्ते द्वारा होटल में आग बुझाने के प्रयास जारी थे और नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका था।

इस बीच, सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में होटल से काला धुआं उठता दिखायी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).