एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में कागज के ‘अवैध’ गोदाम में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में बुधवार को कागज के एक ‘अवैध’ गोदाम में आग लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में कागज के ‘अवैध’ गोदाम में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली, 15 मई पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में बुधवार को कागज के एक ‘अवैध’ गोदाम में आग लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अधिकारियों के मुताबिक, आग शकरपुर इलाके में दो मंजिला इमारत में लगी जहां एक कमरे में जले हुए कार्डबोर्ड के पीछे से सतेंद्र पासवान का शव बरामद किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि फोन कॉल के माध्यम से रात दो बजे घटना की सूचना मिली और छह दमकल वाहनों को तत्काल भेजा गया। आग बुझाने का अभियान सुबह सात बजे तक चला।

पासवान की बहन सारो देवी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उसका भाई गोदाम में काम करता था। देवी ने कहा, ''मैं अपने भाई को खोजने रात में ही आई थी पर वह मुझे नहीं मिला। आज सुबह भाई का शव बरामद किया गया।''

देवी ने बताया कि उसका भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम अवैध रुप से चलाया जा रहा था।

स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने कहा, ''यह गोदाम हमारे आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहा था। गोदाम में दूसरी बार आग लगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).