देश की खबरें | अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग, 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया।

अहमदाबाद,30 जुलाई गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई।

पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।’’

अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट