देश की खबरें | दिल्ली में सफदरजंग हवाई अड्डे परिसर की एक इमारत में आग, चार लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग हवाई अड्डे परिसर में स्थित एक दो मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गयी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जून राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग हवाई अड्डे परिसर में स्थित एक दो मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गयी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर इमारत से सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना अपराह्न करीब 3.24 बजे मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की दो गाड़ियों को भी आग बुझाने के काम में लगाया गया। इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी और केवल एक ही जगह सीढ़ियां थीं, इसलिए दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी समय लग गया।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम शाम साढ़े सात बजे तक जारी रहा। इमारत में आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी कमी थी, जिसके कारण स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन संभवत: शॉट सर्किट होने के कारण ही यह आग लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\