नयी दिल्ली, 21 मई पश्चिम दिल्ली के मोती नगर में रविवार दोपहर एक सिनेमाघर के ‘प्रोजेक्टर’ कक्ष के अंदर आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘घटना के वक्त सिनेमाघर में 67 लोग फिल्म देख रहे थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया।’’
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिनेमाघर में आग लगने की सूचना अपराह्न एक बजकर 12 मिनट पर मिली और दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि आग सिनेमाघर के ‘प्रोजेक्टर’ कक्ष के अंदर स्थित मशीन और ‘एयर-कंडीशनर’ में लगी थी।
उन्होंने बताया कि आग पर अपराह्न दो बजकर पांच मिनट तक काबू पा लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY