देश की खबरें | दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में दो मंजिला इमारत में आग लगी, कोई घायल नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्व दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार दोपहर दो मंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर उत्तर पूर्व दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार दोपहर दो मंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल सेवा के कर्मियों ने अपराह्न करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि मकान में आग तब लगी, जब वहां विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था।

सरिता नामक एक महिला ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगते ही सभी लोग तुरंत बाहर आ गए।

घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन घर का सामान, मेहमानों का सामान और आभूषण पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आग एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी। हालांकि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मुकाबले में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\