देश की खबरें | मुंबई में रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर के कंजूरमार्ग क्षेत्र स्थित 11 मंजिला एक रिहायशी इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 नवंबर महानगर के कंजूरमार्ग क्षेत्र स्थित 11 मंजिला एक रिहायशी इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि मध्य मुंबई के कंजूरमार्ग (पूर्व) स्थित एनजी रॉयल पार्क बिल्डिंग के बी-विंग में आग लगी। उन्होंने बताया कि आग इमारत की 10वीं और 11वीं मंजिल तक सीमित रही।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न एक बजकर 17 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहन, चार जम्बो टैंकर, दो अन्य टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई।

अधिकारी के मुताबिक, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आग 11वीं मंजिल स्थित फ्लैट संख्या 1101 के तार, घर के सामान, फाल्स सीलिंग, एसी और फर्नीचर और 10वीं मंजिल के फ्लैट संख्या 1001 तक सीमित रही।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि आग 11वीं मंजिल के फ्लैट से 10वीं मंजिल तक पहुंची। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू