देश की खबरें | मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग; कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 अक्टूबर दक्षिण मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की यह घटना मालाबार हिल इलाके में सोहम अपार्टमेंट में सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुई।

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि आग की सूचना बहुमंजिला इमारत में खरीदारों को दिखाने के लिए नमूने के तौर पर तैयार किये गये एक फ्लैट से मिली।

नगर निगम अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 30 मिनट से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू