देश की खबरें | दक्षिण मुंबई में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगी, महिला दमकलकर्मी समेत चार घायल : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में बुधवार को 22 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई जिसमें एक महिला दमकलकर्मी और तीन निवासियों समेत चार लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 नवंबर दक्षिण मुंबई में बुधवार को 22 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई जिसमें एक महिला दमकलकर्मी और तीन निवासियों समेत चार लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन अभियान के दौरान डोंगरी क्षेत्र में आवासीय भवन "अंसारी हाइट्स" से कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे निवासियों को छत पर ले जाया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है, लेकिन 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में गैस सिलेंडर में विस्फोट होना आग लगने का कारण हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आग जल्द ही इमारत के निचले और ऊपरी स्तरों तक फैल गई।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की छत पर 27 निवासी फंसे हुए थे, क्योंकि पूरी सीढ़ियां धुएं से भर गई थीं और उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। आग लगने की सूचना करीब 1.10 बजे मिली। उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे आग बुझने के बाद उन्हें छत से बचा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग अंसारी हाइट्स इमारत की 14वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी और इमारत की 19वीं मंजिल तक फैल गई।

उन्होंने कहा कि मुंबई दमकल विभाग के मांडवी केंद्र से संबद्ध दमकलकर्मी अंजलि अमोल जामदादे (35) को आग बुझाते समय दाहिने कंधे में चोट लगने से घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाली तीन महिलाएं नासिर मुनी अंसारी (49), समीन नासिर अंसारी (44) और सना अंसारी (32) भी घटना में घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी जामदादे और नासिर अंसारी 15 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उन्हें बायकुला स्थित महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआत में बीएमसी ने कहा था कि इमारत में 15 मंजिल हैं और आग 14वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियां, 12 टैंकर और एक टर्नटेबल सीढ़ी भेजी गई।

इससे पहले सुबह के समय अंधेरी पश्चिम में सात-मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि चिंचन इमारत की छठी मंजिल पर एक फ्लैट में सुबह 8.42 बजे आग लग गई जिसे सुबह करीब 9 बजे तक बुझा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें