Lokhandwala Complex Fire: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, तीन लोग घायल
मुंबई के ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 16 अक्टूबर : मुंबई के ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे लगी. उन्होंने बताया कि आग अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग’ की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट तक सीमित रही. यह भी पढ़ें : Manipur Violence: मणिपुर में आगजनी में शामिल तीन लोग गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.’’ उन्होंने कहा कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है.
Tags
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IPL Records: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली, इतने रन पूरे करने के करीब हैं RCB के स्टार बल्लेबाज
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर
\