देश की खबरें | कोलकता के रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में मंगलवार को एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
कोलकाता, 11 जून मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में मंगलवार को एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10:50 बजे आग लगी जिस पर काबू पाने के लिए कम से कम नौ दमकल वाहनों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है।
पार्क स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला भवन से सटे रेस्तरां में आग लगी।
आस-पास स्थित आवासीय इमारतों और कार्यालयों से लोग डर के कारण सड़कों पर निकल आए।
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और अब भी टीम कार्य कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

