Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में औद्योगिक इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवाड इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह एक औद्योगिक इकाई में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पुणे, 6 जून : महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवाड इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह एक औद्योगिक इकाई में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ पिंपरी-चिंचवाड में चिखली के कुदलवाडी क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक इकाई में सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद दमकल की गाड़ियों और पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा गया.’’ यह भी पढ़ें : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक के रूप में शपथ ली
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
Tags
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, February 21, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, 2.70 लाख के करीब पहुंचा भाव; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट
Gold Rate Today, February 21, 2026: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 1.57 लाख के पार हुआ 24 कैरेट का भाव
Silver Rate Today, February 20, 2026: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 2.70 लाख के पार पहुंचा भाव; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट
Gold Rate Today, February 20, 2026: भारत में सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक महंगे हुए दाम; जानें 22K और 24K के ताजा भाव
\