एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में औद्योगिक इलाके में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को एक औद्योगिक इलाके में आग लग गई जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में औद्योगिक इलाके में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई, तीन जून मध्य मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को एक औद्योगिक इलाके में आग लग गई जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग दोपहर एक बज कर करीब 15 मिनट पर सन मिल कंपाउंड में शाह और नाहर औद्योगिक इलाके की तीसरी मंजिल पर एक दुकान में लगी

उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों और अन्य वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, एक 108 एम्बुलेंस, बेस्ट पावर विंग (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन) और स्थानीय सिविक वार्ड के कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).