एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हावड़ा की पेंट फैक्ट्री में आग लगी, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक कारखाने में भीषण आग लगने से सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

देश की खबरें | हावड़ा की पेंट फैक्ट्री में आग लगी, सात घायल

हावड़ा, आठ जून पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक कारखाने में भीषण आग लगने से सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले शिवपुर की पेंट निर्माण इकाई में दोपहर करीब 1.40 बजे देखी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मजदूर उस समय कारखाने के अंदर थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि कुछ आग के कारण घायल हो गए।"

उन्होंने कहा, "कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया।"

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).