देश की खबरें | मुंबई में ऑटोमोबाइल शोरूम के गैरेज में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के उपनगरीय पवई में बृहस्पतिवार को एक ऑटोमोबाइल शोरूम के गैरेज में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुंबई, 18 नवंबर शहर के उपनगरीय पवई में बृहस्पतिवार को एक ऑटोमोबाइल शोरूम के गैरेज में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि पवई के साकी विहार रोड स्थित ‘साई ऑटो हुंडई शोरूम’ के गैरेज में सुबह करीब 11 बजे आग लगी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने का काम अब भी जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में, मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके में एक बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी के सर्विस सेंटर में भी भीषण आग लग गई थी। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now