Delhi: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल : दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को गोदाम में आग लगी थी. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे गोदाम में आग लगने के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया. दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: यूपी में शादी से पहले दूल्हा, दो अन्य लोग हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से झुलसे
उन्होंने बताया कि गोदाम एक खुले इलाके में था, लेकिन आग लगने से फर्नीचर और कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं. अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

