देश की खबरें | बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक फैक्टरी में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में कार के कलपुर्जे बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 मई बाहरी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में कार के कलपुर्जे बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना कोई हताहत नहीं हुआ।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार शाम साढ़े चार बजे उन्हें यह सूचना मिली कि मेट्रो के खंभा संख्या 610 के पास स्थित इस फैक्टरी में आग लग गयी है।
उन्होंने कहा कि दमकल की कम से कम 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
यह फैक्टरी एक बड़े भूखंड पर एक मंजिला भवन में स्थित है।
अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी में रखे रसायनों एवं प्लास्टिक की वस्तुओं के कारण घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार उठता नजर आया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

