Fire in Chemical Factory: आंध्र प्रदेश की एक रसायन फैक्टरी में लगी आग, छह लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
एलुरु (आंध्र प्रदेश), 14 अप्रैल : आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एलुरु के पुलिस अधीक्षक देव शर्मा के मुताबिक, आग से झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि संदेह है कि बुधवार देर रात पॉलीमर पावर बनाने वाले संयंत्र के ‘रिएक्टर’ में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ. अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है. इस बीच, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. यह भी पढ़ें : Delhi: यमुना में डूबे 3 लड़के, एक का शव बरामद
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

