देश की खबरें | नोएडा में दो अलग अलग स्थानों पर आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर—63 में स्थित स्याही बनाने वाली एक कंपनी में रविवार तड़के भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 25 अगस्त उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर—63 में स्थित स्याही बनाने वाली एक कंपनी में रविवार तड़के भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक झुग्गी बस्ती में शनिवार देर रात को पूजा के लिए जलाए गए दीपक से आग लग गई और इस घटना में 22 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़े | कानपुर: बिकरू हत्याकांड के 30 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज, असामाजिक और सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण FIR दर्ज.

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर—63 के ए- ब्लॉक में स्याही बनाने की एक नामी फैक्ट्री में रविवार तड़के भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी ने बताया कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़े | भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आज बुलंदशहर में रैली को करेंगे संबोधित, UP उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत.

सिंह ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव के पास स्थित झुग्गी बस्ती में शनिवार की देर रात पूजा के लिए जलाए गए दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस आग के चलते करीब 22 झुग्गियां जलकर खाक हो गयी।

मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग में फंसे 25 लोगों को दमकल विभाग ने बचा कर झुग्गियों से बाहर निकाल लिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस