देश की खबरें | महाराष्ट्र में पेपर मिल के लकड़ी डिपो में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित एक पेपर मिल के लकड़ी डिपो में भीषण आग गई जो देखते ही देखते आसपास फैल गई। इसके चलते पास के राजमार्ग को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर, 23 मई महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित एक पेपर मिल के लकड़ी डिपो में भीषण आग गई जो देखते ही देखते आसपास फैल गई। इसके चलते पास के राजमार्ग को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा, जिसके कारण वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि चंद्रपुर जिले में बलारपुर-अलापल्ली रोड पर स्थित कंपनी 'बिल्ट ग्राफिक पेपर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड' के लकड़ी डिपो में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई।

बलारपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मिल में लगी आग की लपटों को काफी दूर से देखा जा सकता था। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर और बलारपुर शहर के दमकल कर्मियों समेत आसपास की कंपनियों के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और आग बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि डिपो में करीब 40,000 टन लकड़ी का भंडार था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के चलते बलारपुर-अलापल्ली राजमार्ग को रात को बंद कर दिया गया, जिसके कारण करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह रास्ता खोला गया और कुछ देर बाद जाम खत्म हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान