एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के लेडी हार्डिंग चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शुक्रवार को आग लग गई।

देश की खबरें | दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली के लेडी हार्डिंग चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शुक्रवार को आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग मामूली थी और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर पर रखे गए मरीज आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित नहीं हुए हैं।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात नौ बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी और दमकल कर्मियों ने बिजली काट दी थी जिसे चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया गया।

अस्पताल निदेशक डॉ. एन एन माथुर ने कहा, ‘‘ कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी की जान नहीं गई है। जो मरीज वेंटिलेटर पर हैं, उनकी देखभाल की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).