देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में आग लगी, पांच मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक बहुमंजिला निजी अस्पताल के आईसीयू में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल के आईसीयू से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 16 मई गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक बहुमंजिला निजी अस्पताल के आईसीयू में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल के आईसीयू से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।
चौबे ने कहा, ‘‘ग्रेटर नोएडा के अल्फा सेक्टर-2 में स्थित नवीन अस्पताल में आग लगी थी। अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में आग लग गई थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसकी सूचना शाम 5:19 बजे मिली। तत्काल दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपकरणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।’’
चौबे ने कहा कि घटना के दौरान पांच लोगों को आईसीयू से बाहर निकाला गया है और इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा, आग के कारण और उससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)